रायगढ़: रायगढ़ में आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली, कहा- लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को जारी करें नोटिस
रायगढ़ जिले में सड़क,नाली और कई बड़े प्रोजेक्ट निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक ली और शहर में चल रहे कामों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया कि काम समय पर पूरा करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। निगम कमिश्नर ने कहा कि जो ठेकेदार काम में बेवजह देरी कर रहे हैं या क