मोतिहारी: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह बोले- जो घोटाला करेगा उसकी जगह जेल में है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले ईडी ने गिरफ्तार किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने मोतिहारी में कहा कि मोदी राज में जो घोटाला करेगा उसकी जगह जेल में हैं। मोदी का नारा था ना खाएंगे और ना खाने देंगे जो आज पुरा होता हुआ नजर आ रहा है।यह कोई विरोधी नहीं बल्कि यह जांच जो हुई है उसके तथ्य बता रहे है।