मोतिहारी: होली पर्व को लेकर जिले के 592 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारी व पुलिस बल किए गए हैं प्रतिनियुक्त
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में होली पर्व को लेकर जिले के डीएम सौरभ जोरवाल व एसपा कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा चिन्हित किए गए 592 स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.इसके साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.होली पर्व को लेकर आदर्श अचार संहिता को देखते हुए.