मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा कॉलोनी निवासी रिल्स बनाने वाली महिला लैला खातुन की फंदे पर लटककर आत्महत्या मामले में पुलिस ने पिता रजाक मियां के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक़ महिला के पति की मौत 6 महीने पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जिसके बाद से उसका दिमागी हालत खराब था।