गिरिडीह: लोहरदगा में सब जूनियर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक लोहरदगा में आयोजित Sub-Junior State Badminton Tournament में गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियाँ अर्जित कीं। डीसी ऑफिस में गुरुवार को 4 बजे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। गिरिडीह के डी. राजवीर ने अंडर-13 बॉयज़ सिंगल्स वर्ग में राज्य चैंपियनशिप का खिताब जीता।