हनुमानगढ़: टाउन में स्वर्णकार पर 550 ग्राम सोना हड़पने का आरोप, आभूषण बनाने के लिए दिया था सोना, टाउन थाना में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन के सोनी मार्केट स्थित एक ज्वेलर ने दूसरे स्वर्णकार पर लगभग 550 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। टाउन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नई आबादी निवासी रामस्वरूप सोनी ने पुलिस को पर्चा बयान दिया है।