सबलगढ़: नेशनल हाईवे 552 पर मैकेनिकों का कब्जा, सड़क पर वाहन सुधारे जा रहे, लग रहा है जाम
सबलगढ़ शहर में नेशनल हाईवे 552 पर मैकेनिकों का कब्जा होने की वजह से शहर की मुख्य सड़क पर ही वाहनों को सुधारा जा रहा इसके चलते जाम जैसे हालात बन रहे है गौरतलब है कि शहर मे रास्ता संकरा होने से और मैकेनिकों के सड़क पर ही वाहनो मे मेंटीनेंस कार्य करने से जाम लग जाता है और लोग परेशान होते है