नजीबाबाद: नजीबाबाद में गैस सिलेंडर न मिलने की समस्या के समाधान के लिए विधायक तसलीम अहमद ने एसडीएम से की मुलाकात
गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही परेशानियों को लेकर आज नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद ने तहसील पहुँचकर उप जिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता पूरी पूरी रात गैस गोदामों और एजेंसी के बाहर लाइन में लग रही है फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। 16 अप्रैल को 12:00 बजे ज्ञापन सोपा गया।