धार: लक्ष्मी गोशाला में श्री वेद लक्षणा गौरक्षा संगठन की नई जिला कार्यकारिणी हुई गठित, महामंडलेश्वर नरसिंहदास जी रहे मौजूद
धार जिले में गौरक्षा के लिए सेवारत श्री वेद लक्षणा गौरक्षा संगठन जिला धार की नवीन कार्यकारिणी का गठन लक्ष्मी गौशाला धार में हुआ। बैठक चतुर्भुज श्रीराम मंदिर मांडव के महंत महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा राजगढ़ गौशाला के महंत गोगा देव महाराज की एवं गौसंवर्धन बोर्ड मप्र के पूर्व संचालक नरेश राजपुरोहित की उपस्थिती में सम्पन्न हुई।