जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गगन कुरा निवासी एक युवक के साथ बुधवार दोपहर बस स्टैंड के पास मोबाइल चोरी की घटना हुई। युवक ने बताया उच्चकों ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में करीब 5 बजे आवेदन देकर मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।