बिहारीगंज: 5.25 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
बिहारीगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 दशमलव 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सरौनी कला निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की की सात बोतल बरामद की है। शराब ढुलाई में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जब्त कर ली गई है ।