लातेहार: भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आजसू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
शहर के चंदनडीह स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जहां भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।