देवबंद: नानौता क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत
नानौता क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुकसाना पत्नी यासीन सेफी निवासी मोहल्ला शेखजादगान अपने पुत्र सवेज के साथ बाइक से गंगोह से नानौता लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक भलोलपुर चेकपोस्ट के पास बने स्पीड ब्रेकर पर पहुंची, अचानक बाइक उछल गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से रुकसाना बाइक से नीचे गिर गई।