पीलीभीत: चौक बाजार में आवारा कुत्ते के हमले से स्कूटी सवार युवती घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
पीलीभीत के चौक बाजार में एक आवारा कुत्ते के हमले से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती बाजार से गुजर रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उसकी ओर झपट पड़ा। कुत्ते से बचने के प्रयास में युवती स्कूटी का संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।