बीकेटी थाना क्षेत्र के चनवातारा गांव में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पुष्पा वती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 24 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जब वह मजदूरी करने घर से निकलीं, तभी उनके पति मैकूलाल ने रास्ते में रोककर लात-घूंसों से मारपीट की और मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया।