मैहर: म.प्र.शा.के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सतना जिले में मां शारदा के दर्शन किए
म.प्र. शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय अपने एक दिवसीय दौरे पर सतना आए हुए है।जहां उन्हों ने बुधवार की प्रातः मैहर पहुंचकर मां शारदा की पूजा अर्चना करते हुए आस्था के साथ किए दर्शन।इस मौके पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।