बिधूना: सहार क्षेत्र के सौथरा अड्डा खेत में मिला मजदूर का शव, मोबाइल से हुई पहचान, चेहरे के अलावा हाथ-पैर की अंगुलियां कटी मिलीं
सहार थाना क्षेत्र के गांव सौथरा अड्डा से पुरवा जैन जाने वाले मार्ग पर एक मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी पहचान जेब में मिले मोबाइलसे की। इसके बाद परिजन को मामले जानकारी की दी गई। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।गांव सौथारा निवासी तारा सिंह (53) मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार तारा सिंह के दो बेटे हैं।