धामपुर: स्योहारा क्षेत्र में कक्षा 6 की छात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Dhampur, Bijnor | Jun 27, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने स्योहारा थाने पर दी तहरीर में कहा कि 15 दिन पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों ने गलत कार्य किया है पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।