पनागर: बिलहरी में खंदारी नाले के पास मिला युवक का शव, फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बिलहरी के खंदारी नाले के समीप बीती रात हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात युवक की संदिग्ध अवस्था मे लाश पड़ी देखी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद नजर आ रहा है, जिसके चलते पुलिस ने बारीकी से साक्ष्य जुटाने