शाजापुर: भिंड कलेक्टर द्वारा किसानों की ज़मीन भूमाफियाओं को देने के विरोध में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने ज्ञापन सौंपा
शाजापुर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भिंड जिले में किसानों के साथ हुए अन्याय के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भिंड जिले के कलेक्टर द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उनकी जमीनें भूमाफियाओं को सौंप दी गईं। जिसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।