बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत की महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत की रहने वाली क्रांति ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज से सूरज पुत्र बबलू ग्राम खेड़ा थाना भोजीपुरा के साथ 1 वर्ष पहले संपन्न हुआ था।विवाह के बाद से ही ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और गंदी-गंदी गालियां बकने लगे ।