नागौर: सफारी गाड़ी को टक्कर मारकर डोडा पोस्त लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Dec 21, 2024 सफारी गाड़ी को टक्कर मार डोडा पोस्त लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने दर रात आठ बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पांचौड़ी थाना क्षेत्र के गुढ़ा भगवानदास में 11 दिसंबर को एक सफारी गाड़ी को ट्रक से टक्कर मार डोडा पोस्त लूटने के मामले में पुलिस ने चालक तस्कर सहित उनके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सफारी चालक तस्कर नरेंद्र सिंह राजपूत को पकड़ा है।