नागौर: नागौर के जिला आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब के 128000 नकली लेबल किए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Dec 21, 2024 नागौर की जिला आबकारी विभाग की और से शनिवार को अवैध शराब फैक्ट्री पर कारवाई करते हुए अवैध देशी शराब बनाने के लिए 128000 नकली लेबल जब्त किए हैं वहीं एक आरोपी अंकित जैन को कुचामन से गिरफ्तार किया है। जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया की मुखबिर की सूचना मिलने पर कारवाई को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।