कोटद्वार: ₹3.86 लाख की साइबर ठगी के आरोपी कोटद्वार पुलिस ने पौड़ी से गिरफ्तार किया
फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा देकर ₹3.86 लाख की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष रिचर्ड को गिरफ्तार किया। जांच में लगभग ₹1.50 करोड़ की रकम नौ बैंक खातों में मिली। इस ठग के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं।