चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, मैनपुरी ने जोधपुर और चित्तौड़गढ़ ने मंदसौर को हराया
चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में तीन दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026 (ग्रुप ‘सी’) का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव रहीं। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक विकास चैबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।