विष्णुगढ़: विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे, बिजली ठप
विष्णुगढ़, टाटीझरिया और दारू प्रखंड में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह गिरे पेड़, बिजली व्यवस्था हुई ठप। इनदिनों दुपहरी में जहां प्रचंड गर्मी का सितम रहता था, वहां अब मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को रात में चादर ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है। पिछले कुछ दिनो से रोजाना दोपहर बाद हो रहे मौसम में अचानक बदलाव ने जनजीवन कै प्रभावित किया है।