झुंझुनू: मलसीसर रोड़ पर प्रदेश स्तरीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा जारी, दूसरे दिन करीब 60 हजार लोग शामिल हुए
झुंझुनूं शहर में मलसीसर रोड पर 800 बीघा में बसे टेंट सिटी में प्रदेश स्तरीय दीनी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन हो रहा है। रविवार को इसके दूसरे दिन करीब 60 हजार लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल पर 2 लाख लोगों की व्यवस्था की गई है, जबकि प्रशासन से 60 हजार की अनुमति मिली है। 6150 वॉलंटियर्स बिना प्रशासनिक मदद के ट्रैफिक, भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।