बिश्रामपुर: तोलरा गांव में चोरों ने 4 घरों में चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रविवार की रात चार घरों में चोरी की घटना घटित हुई है। जहां चोरों ने लाखों का समान चुरा ले गये। सोमवार की सुबह 11 बजे रेहला पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार तोलरा गांव के रेलवे टीआई अनिल तिवारी,सेवानिवृत्त डीएसपी रघुवीर तिवारी,ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर में चोरी हुई है।