रेहला कोयल पुल पर मोटरसाइकिल व लूना में जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे लूना पर सवार एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। डॉ अशोक प्रजापति ने शनिवार शाम चार बजे जानकारी देते हुये बताया कि घायल व्यक्ति रविंद्र प्रजापति रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा गांव का रहने वाला है।