हाथरस: गंगा में अस्थि विसर्जन कर घर लौट रही महिला रेल में अचानक बेहोश, एंबुलेंस से कराया गया अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी
सोरों जी गंगा घाट पर अस्थि विसर्ग्जन करने के बाद अपने परिवार के साथ घर लौट रही मामडोली थाना बोली जिला सवाई माधोपुर राजस्थान निवासी एक महिला संतरा देवी पत्नी रामघन रेल मे अचानक बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची RPF द्वारा हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर महिला को रेल से नीचे उतारा गया और 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया है।