लातेहार: आवासीय क्षेत्र में संचालित पोल्ट्री व्यवसाय, प्रशासनिक जांच के बाद भी नियमों की अनदेखी
नगर पंचायत के डुरूआ (नवरंग चौक) स्थित घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में लंबे समय से संचालित पोल्ट्री व्यवसाय के कारण स्थानीय नागरिक लगातार दुर्गंध, गंदगी, प्रदूषण, मुर्गियों से भरे वाहनों की आवाजाही तथा जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।निरीक्षण दल के आदेश के बाद भी बुधवार की सुबह करीब सवा सात बजे मुर्गियों से भरे वाहन देखी गई।