भिवानी: लोकसभा चुनाव में बिहार से भिवानी में मादक पदार्थ चरस सप्लाई करने वाले दो अंतर्राज्यीय सप्लायर को CIA 2 भिवानी ने पकड़ा
CIA 2 भिवानी इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 29.04.2024 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी कदम अस्पताल चौक भिवानी मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नया बस स्टैंड भिवानी के पास खड़े हैं जिनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है