हज़ारीबाग: “मौत की सड़क” पर महापौर का एक्शन! अब जगमगाएगा मेडिकल कॉलेज मार्ग, हादसों पर लगेगा ब्रेक
हजारीबाग में गृह रक्षा वाहिनी चौक से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज तक की सड़क लगातार हादसों के कारण “मौत की सड़क” के नाम से चर्चा में है। स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट नहीं होने से रात में लोगों को परेशानी होती है। शिकायतों के बाद महापौर अरविंद कुमार राणा ने सड़क का निरीक्षण किया और जल्द हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।