चितरंगी: NCL द्वारा नव नियुक्त सहायक फोरमेन के लिए आयोजित 10 दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
एनसीएल ने नव भर्ती सहायक फोरमेन (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/ई\&टी) के लिए 28 अप्रैल से 9 मई, 2025 तक सीईटीआई,सिंगरौली में 10 दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।एनसीएल के सभी क्षेत्रों/इकाईयों के लगभग 24 सहायक फोरमेन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया,जिससे उनके मौलिक ज्ञान को बढ़ाया गया।प्रशिक्षण में चार क्षेत्र दौरे भी शामिल थे।