सिवनी: सिवनी में सफल हाई-रिस्क डिलीवरी, प्रसूता ने एक साथ 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया
Seoni, Seoni | Apr 21, 2026 सिवनी शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हाई-रिस्क प्रसव को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को बताया गया कि प्रसव के दौरान एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह मामला काफी चुनौतीपूर्ण था।