हरदा: हरदा में मूंग सिंचाई के लिए नहरों का ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी, 7 अप्रैल से अलग-अलग चरणों में उपशाखाएं रहेंगी बंद
Harda, Harda | Apr 6, 2026 कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी ने बताया कि 7 अप्रैल रात 8 बजे से 9 अप्रैल सुबह 8 बजे तक रहटाखुर्द, दिनकरपुरा और बूंदड़ा उपशाखा बंद रहेंगी। इसके बाद 9 अप्रैल से 10 अप्रैल तक छिदगांव, कनगांव, भीलगांव और कुकरावद नहरें बंद रहेंगी। इसी क्रम में 10 से 12 अप्रैल तक आलमपुर और सामरधा, जबकि 12 से 13 अप्रैल तक खिड़की और सौंताड़ा उपशाखा नहरें बंद रहेंगी।