तानसेन: 24 घंटो के भीतर 3 नाबालिग लडकियां गायब, कोटेश्वर, सेवानगर और गिरवाई से अगवा
Tansen, Gwalior | Jun 24, 2026 उपनगर ग्वालियर थाने और गिरवाई की पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।ग्वालियर के सेवानगर और कोटेश्वर इलाके की लड़कियों के मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे अपहरण का मामला दर्ज किए हैं जबकि गिरवाई पुलिस ने महेशपुरा से गायब लड़की के मामले में मंगलवार रात 11 बजे मुकदमा दर्ज किया है। इन लड़कियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।