बरेली: बरेली में एक क्लिक से खाते से उड़ गए 5.25 लाख, फर्जी कस्टमर केयर नंबर ने महिला को बनाया साइबर ठगी का शिकार
बरेली के इज्जतनगर में ऑनलाइन शॉपिंग की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। पार्सल लेट होने पर महिला ने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर खोजा, लेकिन यह नंबर साइबर ठगों का जाल निकला। ठग ने खुद को कंपनी अधिकारी बताकर भरोसा जीता और शिकायत दर्ज करने के बहाने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेज दी। जैसे ही महिला ने फाइल ओपन की, मोबाइल हैक हो गया और ठगों को बैंकिंग डिटेल्स तक