सुसनेर: नप ने विरासत को सहेजने की कोशिश की: अध्यक्ष व सीएमओ ने कंठाल नदी से जलकुंभी हटाई
जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत आज रविवार को सुसनेर की जीवनरेखा मानी जाने वाली कंठाल नदी की तस्वीर बदली हुई नजर आई।दोपहर के ठीक 3 बज रहे थे, जब नगर परिषद की पूरी टीम मेला ग्राउंड स्थित कंठाल नदी के तट पर पहुँची। यहाँ मौका था जल संरक्षण और नदी के पुनर्जीवन का। नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी और सीएमओ ओपी नागर ने नदी में उतरकर श्रमदान कर जलकुंभी को हटाया