हज़ारीबाग: हिरण का दस किलो मांस बरामद, आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर
चौपारण प्रखण्ड के ताजपुर वन क्षेत्र में हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। मामला प्रखण्ड के तेतरिया का बताया जा रहा है। जहां एक अर्धनिर्मित घर से हिरण का मांस मिला है। वन विभाग ने भी इसे हिरण के मांस होने की पुष्टि की है। वनकर्मियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कारवाई करते हुए मांस को बरामद कर लिया गया है। कहा कि शिकार करने का सूचना पर छानबीन किया गया।