हज़ारीबाग: लोकसभा निर्वाचन 2024, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान आज प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में
निर्वाचन ड्यूटी के मतदाताओेंं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान आज 8 मई को प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में आयोजित हो रहे है l पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज खूंटी,लोहरदगा, पलामू एवं सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के मतदाता जो निर्वाचन ड्यूटी के कारण हजारीबाग में प्रतिनियुक्त है वें पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज मतदान करेगें।