मवाना: मवाना के इकराम नगर निवासी रजी खान के यहां 30 मार्च को हुई चोरी का मवाना पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Mawana, Meerut | Apr 8, 2026 30 मार्च को मवाना के इकराम नगर निवासी रजी खान के यहां हुई 15 लाख की चोरी के मामले में मवाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था इस मामले में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे मवाना पुलिस ने आरोपी शकीरा को नगर से चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार कर लिया थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।