विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने पद्मश्री सम्मानित मतदाता से की मुलाकात
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में आगामी निर्वाचन तैयारियों के दृष्टिगत निर्वाचक नियमावली को शुद्ध,त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने हेतु जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और बनारस घराने के प्रख्यात सितारवादक शिवनाथ मिश्र से भदैनी स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात किया