देवघर: बदनाडीह निवासी विनोद रजक का शव जसीडीह मेन रोड के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी
जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बदनाडीह निवासी विनोद रजक जो बुधवार सुबह घर से निकले थे उनका शुक्रवार सुबह 8:00 बजे जसीडीह मेन रोड के समीप पुलिया के नीचे से शव बरामद की गई जिससे परिवार में मातम बना हुआ है वहीं इलाके में भी दहशत का माहौल बना हुआ हैं ।घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।