बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी सचिव आरुषि मलिक ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बांसवाड़ा। जिले की प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव आरुषि अजय मलिक ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत, सड़क, सामाजिक सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास सहित कई विभागों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।