बहराइच: जैतापुर बाजार में तेज रफ्तार टेम्पो पर लोड सामान वृद्धा पर गिरा, घायल का इलाज अस्पताल में जारी
जैतापुर बाजार में तेज रफ्तार टैम्पो की छत पर रखा सामान भरभराकर पैदल जा रही वृद्धा पर गिरा। जिसके चलते वह घायल हो गई। घायल को आनन फानन में नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बौंड़ी थाने के टुडबली गांव निवासनी 70 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी मुनीजर जैतापुर बाजार आई थी तभी वह घायल हो गई।