बुलंदशहर: भाजपा नेता पर प्लॉट बेचने के नाम पर 35 लाख की ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
एक भाजपा नेता और योग गुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता तान्या वर्मा ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के अनुसार, उनके पिता मनोज वर्मा ने वर्ष 2021 में कस्बा नगर के कोठियात क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था। उसी के पास एक और खाली प्लॉट देखकर जानकारी ली गई। तब भाजपा नेता नरेंद्र बंसल ने खुद को उस जमीन का मालिक बताया और उसे बेचने का