शुक्रवार को करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोनिया मीना ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2026) की समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में मतदाता सूची मैपिंग एवं मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के डिजिटाइजेशन के आंकड़ों का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए।