गुना नगर: प्रधान डाकघर गुना में सांसद के पी यादव ने अचानक किया पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण
गुना के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का सांसद ने अचानक किया लोकार्पण। गुना सांसद केपी यादव निरीक्षण के बहाने पहुंचे और अचानक पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन के लिए फीता, नारियल और पंडित भी सांसद के लोग ले कर पहुंचे। डाकघर अधीक्षक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा, कि सांसद के निरीक्षण की सूचना मिली थी। उद्घाटन के बारे में कोई जानकारी नहीं है