गुना नगर: लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत भाजपा ने गुना रेलवे स्टेशन रोड पर गुना नगर मंडल की कार्यशाला में मनाई संत रविदास जयंती
गुना में रेलवे स्टेशन रोड के निजी स्थान पर भाजपा की लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत हुई गुना नगर मंडल की कार्यशाला। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने प्रत्येक बूथ के लाभार्थी परिवारों से संपर्क करने और योजनाओं से वंचित परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जयंती भी मनाई गई।